चमोली जनपद में रविवार को लागू रहेगी धारा 144–गोपेश्वर। उत्तराखंड सम्मलित राज्य (सिविल) अवर अधिनस्थ सेवा की परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जिसके लिए चमोली जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने सभी परीक्षा केंद्रों की २०० मीटर की परिधि में धरा १४४ लागू कर दी है। शनिवार शाम पांच बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक यह निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इसके तहत केंद्रों की परिधि के २०० मीटर में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा अन्य ऐसी गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी जिससे परीक्षा संपन्न कराने में किसी तरह का व्यवधान उतपन्न होता हो। चमोली में लोक सेवा आयोग की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर, जीजीआईसी गोपेश्वर, श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर, एसजीआरआर गोपेश्वर, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोठियालसैंण गोपेश्वर, जीआईसी अल्कापुरी, जीआईसी गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर, जीआईसी ग्वाड़ देवलधार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह १० बजे से शुरू होगी और दोपहर १२ बजे तक चलेगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा आयोजन की सभी तैयारियां भी पूरी कर दी गई हैं।
चमोली जनपद में रविवार को लागू रहेगी धारा 144–
by laxmi Purohit | Dec 11, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...
शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
