देहरादून। लोक निर्माण विभाग के संविदा जूनियर अभियंताओं (जेई) ने नियमितिकरण की मांग पर शनिवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। अभियंता संघ ने नियमितिकरण की एकसूत्री मांग पर आंदोलन तब तक जारी रखने का निर्णय लिया है, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। चमोली जनपद से देहरादून में अन्य अभियंताओं के साथ आंदोलन कर रहे वरिष्ठ अभियंता अशोक मैखुरी का कहना है कि अपनी नियमितिकरण की एक सूत्री मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल इस ओर नहीं की है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कई अभियंताओं को नियमित किया है। लेकिन मौजूदा सरकार से कई बार विनती करने के बावजूद भी हमारी मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार हमारे मामले में कोई सकारात्मक निर्णय लेकर अभियंताओं को नियमित करने का शासनादेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानसभा के बाहर अभियंताओं ने जबरदस्त आंदोलन कर सरकार को चेताया।
लोनिवि के अभियंताओं ने की नियमितिकरण, नियमितिकरण और नियमितिकरण की मांग–
by laxmi Purohit | Dec 11, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
