सड़क के लिए सड़क पर उतरे डोभा गांव के ग्रामीण, जुलूस प्रदर्शन कर बिनौं बेंड में शुरू किया क्रमिक अनशन–

by | Dec 12, 2021 | आंदोलन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सड़क के लिए ‌डोभा के ग्रामीणों ने जुलूस प्रदर्शन कर बिनौं बेंड में शुरू किया क्रमिक अनशन– 
डडोली। आखिरकार आक्रोशित डोभा गांव के ग्रामीणों ने बिनौं बैंड पर अपना क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। रविवार को डडोली-डोभा मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण बिनों बैंड पहुंचे और शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने के बाद ग्रामीणों ने अपना क्रमिक अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव करने का भी निर्णय लिया है। बड़मा क्षेत्र में डडोली-डोभा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को सुबह भारी संख्या में ग्रामीण बिनौं बैंड पर एकत्रित हुए और यहां प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो वह विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर देंगे। डोभा गांव की महिलाएं,बुजुर्ग, बच्चे हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चले। उन्होंने डडोली, सोगना और बिनौं बैंड तक जुलूस प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की कि जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है…। ग्रामीणों ने कहा कि संघर्ष और आंदोलन के बलबूते पर ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।  

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!