तेरू लहंगा कन भलू साजणू…, जरा आंख्यूं मां लगा ले कागला, नजर लागली..पोखरी मेले में गीतों की धूम–

by | Dec 12, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

पोखरी मेले में रविवार को छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

पोखरी। पोखरी शरदोत्सव में रविवार दोपहर को विद्यालयी छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जीजीआईसी पोखरी की बालिकाओं ने तेरू लहंगा क्या भलू साजणू… गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम में आए लोगों को रोमांचित कर दिया।

पोखरी मेले में रविवार दोपहर को स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले की रंगत बढ़ा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सीनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट विद्यालय नागनाथ प्रथम, टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय और जीजीआईसी पोखरी तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी रडुवा प्रथम, अटल उत्कृष्ट विद्यालय नागनाथ द्वितीय और टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। क्विज जूनियर वर्ग में उमराव सिंह कोठियाल सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय वल्ली दूसरे और जीजीआईसी पोखरी तीसरे स्थान पर रहा।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मेला संचालन के लिए चार लाख रुपये देने पर विधायक महेंद्र भट्ट और मेला शुरू करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह आम जनता का यह मेला आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। मेले के सफल आयोजन पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत को भी सम्मानित किया गया।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!