गोपेश्वर। मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अभिभावक-शिक्षक संघ की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विक्रम बर्त्वाल को दोबारा पीटीए अध्यक्ष चुना गया। जबकि गौरा देवी को उपाध्यक्ष, डा. एसएस रावत को पदेन सचिव और अनीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। अभिभावकों ने श्रीदेव सुमन विवि की ओर से छात्र-छात्राओं के अंकपत्रों की त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की मांग की है। साथ ही विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं हेतु नॉर्थ जॉन परिषद में पंजीकरण करवाने की पैरवी की है। कहा गया कि पंजीकरण न होने से छात्र-छात्राएं खेलों में प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, डा. बीपी देवली, डा. अखिलेश कुकरेती, डा. मनोज बिष्ट, डज्ञ. दिनेश सती, डा. अरविंद भट्ट, मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे। इस दौरान अभिभावकों ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।
विक्रम बर्त्वाल लगातार दूसरी बार बने गोपेश्वर महाविद्यालय के पीटीए अध्यक्ष–
by laxmi Purohit | Dec 14, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
