सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ सहकारी बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन–

by | Dec 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments


गोपेश्वर। जिला सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों ने बुधवार को प्रधान कार्यालय गोपेश्वर के अलावा चमोली सहित अन्य शाखाओं में बैंक प्रबंधक और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि सॉफ्टवेयर बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। ,
को-ऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन चमोली की ओर से सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं। लेकिन यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसको लेकर यूनियन ने पूर्व में भी प्रबंधक को चेताया था। प्रबंधक ने भी उन्हें लिखित आश्वासन दिया था कि यूनियन की सहमति के बिना दूसरी सॉफ्टवेयर कंपनी से अनुबंध नहीं किया जाएगा। लेकिन अब गुपचुच तरीके से अनुबंध कर दिया गया है। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने १३ दिसंबर से आंदोलन आंदोलन शुरू किया हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधक और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। यदि बैंक और कर्मचारी हित में यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश, अमित,  जगदीप फरस्वान, रोहित मारवाड़ी, अमित शाह, शैलेंद्र रावत, नीरज  बिष्ट, मुकेश पाठक, गौरव चंद्र, शशि, कमलेश, अमित आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!