गोपेश्वर। चमोली जनपद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी श्वेता चौबे को सबसे पहले पुलिस लाईन में गार्द की सलामी ली गई। तत्पश्चात समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी लेकर उन्होंने सभी को एक टीम के रुप में कार्य करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, मादक पदार्थों, ड्रग्स, शराब आदि की रोकथाम को उच्च प्राथमिकता देते हुए मादक पदार्थों से संबंधित तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, पीडित केन्द्रित पुलिस व महिला हेल्पलाइन सुदृढ़ीकरण करने व आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत और अधिक निषेधात्मक कार्यवाही तथा सूचनाओं का त्वरित अग्रेषण किये जाने हेतू अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को नशामुक्ति अभियान चलाने के साथ ही सुरक्षित यातायात के लिए भी सजग रहने के निर्देश दिए।
चमोली जनपद की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश–
by laxmi Purohit | Dec 18, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
