चमोली जनपद की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश–

by | Dec 18, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी श्वेता चौबे को सबसे पहले पुलिस लाईन में गार्द की सलामी ली गई। तत्पश्चात समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी लेकर उन्होंने सभी को एक टीम के रुप में कार्य करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, मादक पदार्थों, ड्रग्स, शराब आदि की रोकथाम को उच्च प्राथमिकता देते हुए मादक पदार्थों से संबंधित तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, पीडित केन्द्रित पुलिस व महिला हेल्पलाइन सुदृढ़ीकरण करने व आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत और अधिक निषेधात्मक कार्यवाही तथा सूचनाओं का त्वरित अग्रेषण किये जाने हेतू  अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को नशामुक्ति अभियान चलाने के साथ ही सुरक्षित यातायात के लिए भी सजग रहने के निर्देश दिए। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!