खल्ला गांव को अफसर बेटे की सौगात, गांव में जश्न का माहौल–

by | Dec 19, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

–दादी की मेहनत लाई रंग,गांव में जश्न– 

गोपेश्वर। मंडल घाटी के खल्ला गांव के शशांक बिष्ट का एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) के लिए चयन होने पर गांव में जश्न का माहौल है। शिक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट और गृहणी राखी बिष्ट के इस होनहार बेटे ने सेना में अफसर बनाकर माता-पिता के उम्मीदों को पंख लगा दिए। यह शशांक की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। एनडीए के लिए चयन होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में जश्न जैसा माहौल हो गया। शशांक का कहना है कि सती माता अनुसूया देवी के आशीर्वाद तथा माता—पिता और दादी के मार्गदर्शन से ही उसे मुकाम हासिल हुआ है। शशांक ने क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर से प्राइमरी से लेकर हाईस्कूल तक की शिक्षा हासिल की। इंटरमीडिएट की शिक्षा पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से उत्तीर्ण की। इसके बाद वह एनडीए की तैयारी में जुट गया और सफलता हाथ लग गई। शशांक के पिता हरेंद्र सिंह बिष्ट राजकीय जूनियर हाईस्कूल सरतोली (दशोली) में तैनात हैं जबकि माता राखी बिष्ट गृहणी हैं। शशांक ने दादी सावित्री देवी के साथ गोपेश्वर में ही रह कर शिक्षा हासिल की। इस तरह शशांक को दादी सावित्री देवी की मेहनत रंग लाई। शशांक का कहना है कि दादी के ही मार्गदर्शन में ही पढ़ाई लिखाई होती रही। पिता—माता का आशीर्वाद भी उसके साथ रहा। यह भी संयोग ही है कि शनिवार देर सायं सती माता अनुसूया मेले से खल्ला की मां अनुसूया की देव डोली वापस लौटी तो शशांक बिष्ट के एनडीए में चयनित होने की खबर मिली। इस खबर के बाद गांव में जश्न मनाया जाने लगा। बेटे की कामयाबी पर माता—पिता तथा दादी की खुशी का ठिकाना न रहा। शशांक ने कहा कि सती माता अनुसूया के आशीर्वाद से ही वह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहा। शशांक के दादा शिवराज सिंह बिष्ट सेना में सुबेदार रहे हैं जबकि नाना नैल गांव निवासी नरेंद्र सिंह भंडारी भी सेना में सेवा दे चुके हैं। खल्ला गांव के प्रधान अरविंद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान जगत सिंह बिष्ट, धर्मस्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह फस्र्वाण आदि ने शशांक को शुभकामनाएं दी और एनडीए में चयन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। शशांक की इस उपलब्धि पर विधायक महेंद्र भट्ट के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!