चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

by | Apr 28, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली

गोपेश्वर। संतानदायिनी मां अनसूया की सात माह से चल रही पावन दिवारा यात्रा मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नम आंखों और जय मां अनसूया के गगनभेदी जयकारों के बीच माता की रथ डोली को विदाई दी। अपराह्न तीन बजे माता की डोली अपने मूल मंदिर में पुनः विराजमान हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

बीते वर्ष 7 अक्तूबर को खल्ला गांव स्थित मां अनसूया मंदिर से दिवारा यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान माता की रथ डोली ने बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, रुद्रनाथ सहित विभिन्न देवालयों और गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। विशेष रूप से मंडल घाटी की विवाहित बेटियों (ध्याणियों) के गांवों में पहुंचकर माता ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।

18 अप्रैल को माता की डोली खल्ला गांव पहुंची, जिसके बाद 19 अप्रैल से लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास आचार्य पंडित मनोज चमोली ने कथा का रसपान कराया, जबकि यज्ञाचार्य डॉ. चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में लक्ष महायज्ञ संपन्न हुआ। 27 अप्रैल को भव्य जल कलश यात्रा ने आयोजन को और अधिक दिव्य बना दिया।

मंगलवार को महायज्ञ और कथा की पूर्णाहुति के बाद मां अनसूया की डोली मंदिर के लिए रवाना हुई। भक्तों ने भावुक होकर माता को विदाई दी। इस दौरान कठूड़ गांव की ज्वाला माता की डोली भी अपने मूल स्थान पर विराजमान हुई।

इस अवसर पर यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, धर्मस्व एवं ग्राम समिति अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!