वर्दी के जुनून से मिली सौरभ को कामयाबी, बना एयर फोर्स में पायलेट–

by | Dec 20, 2021 | कोटद्वार, रोजगार | 0 comments

 बीटेक करने के बाद सौरभ ने एयर फोर्स में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत की और हासिल की कामयाबी–

पौड़ी। वर्दी के जुनून ने सौरभ को एयरफोर्स का पायलेट बना दिया। सौरभ की कड़ी मेहनत और लगन का यह नतीजा रहा। पौड़ी जनपद के ग्राम पंचायत पोखड़ा के मल्ली मीणा गांव के पूर्व सैनिक हर्षपाल सिंह बिष्ट का बेटा सौरभ बिष्ट हैदराबाद एयर फोर्स एकेडमी से पायलेट ऑफिसर बना है। सौरभ के अफसर बनने पर मल्ली मीणा गांव में जश्न का माहौल है। वे मौजूदा समय में देहरादून में निवास कर रहे हैं। सौरभ के पिता हर्षपाल सिंह बिष्ट हाल ही में सेना के गढ़वाल रेजीमेंट से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि माता दीपा बिष्ट गृहणी हैं। सौरभ ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद एयर फोर्स में जाने की इच्छा जताई। कड़ी मेहनत और लगन से सौरभ ने यह कामयाबी हासिल की है। सौरभ को बचपन से ही भारतीय सेना में जाने की ललक थी। आज कड़ी मेहनत के बूते उसकी मुराद पूरी हो गई है। पूर्व सैनिक हर्षपाल सिंह बिष्ट का परिवार वर्तमान में देहरादून के बालावाला में रहता है। सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल दून में हुई। इसके बाद उसने बीटेक किया और एयर फोर्स में अफसर बनने के लिए कड़ी मेहनत की। आज सौरभ की मेहनत रंग लाई है। सौरभ की ब‌हन रितू बिष्ट एमएससी फाइनल में अध्ययनरत है। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!