सड़क के लिए चार गांव के ग्रामीण करेंगे आंदोलन–

by | Dec 21, 2021 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

-पांच दिन में मांग पर कार्रवाई न होने पर बदरीनाथ हाईवे जाम करने की दी चेतावनी– 

गोपेश्वर। जोशीमठ विकासखंड के अंतर्गत चार गांव के ग्रामीणों ने सड़क के लिए आंदोलन का एलान कर दिया है। नाराज ग्रामीणों ने पांच दिनों के भीतर  सड़क निर्माण कार्य शुरु न होने पर बदरीनाथ हाईवे को जाम करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी वोट मांगने गांवों का रुख करेगा तो उसे गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पोखनी, लांजी, ह्यूण और सलखेत के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। अगस्त 2020 में सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली, दो माह से सड़क की डीपीआर शासन में लटकी हुई है। लेकिन अभी तक इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के लोग लगातार शासन-प्रशासन और सरकार को पत्र भेजकर सडक़ की मांग करते आ रह हैं, लेकिन अभी तक उनको सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। हर स्तर पर कोशिश करने के बाद भी उनके गांव आज तक सडक़ से वंचित हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर उनकी सड़क संबंधी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह पाखी में बदरीनाथ नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे। ग्राम प्रधान संदीप,  जगदीश भंडारी, विक्रम सिंह, बाल सिंह, रघुवीर सिंह, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, रघुवीर सिंह, शिव सिंह, गबर सिंह, जवाहर सिंह, ताजबर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कांति देवी, मंदोदरी देवी, पुष्पा देवी सहित १०० से अधिक ग्रामीणों ने ज्ञापन जिलाधिकारी  को सौंपा। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!