बैंक कार्य छोड़कर आंदोलन के लिए विवश हुए बैंक अधिकारी व कर्मचारी–

by | Dec 21, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ बैंक कर्मियों का नौवें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन– 

गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक में बैंकिंग कामकाज छोड़कर बैंक अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हैं। जिला सहकारी बैंक में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 9वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बैंक प्रबंधन ने सॉफ्टवेयर बदलने का फैसला वापस नहीं लिया, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैंक कर्मचारियों ने गोपेश्वर के साथ ही कर्णप्रयाग, जोशीमठ व अन्य जगहों पर भी धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में लेन-देन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश, अमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यूनियन के कर्मचारियों ने कहा कि बैंक प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते बैंक को नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!