गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को गोपेश्वर पहुंचना था, सीएम के पहुंचने की तैयारी भी पूरी हो गई थी, लेकिन बुधवार को सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। लेकिन दोपहर में वे आपदा प्रभावित क्षेत्र उत्तरकाशी पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी ने यहां आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। रिमझिम बारिश के बीच सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। प्रभावितों ने उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मताली हेलीपेड पहुंचे, यहां से वाहन और पैदल ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में गए। वहीं, गोपेश्वर में सीएम के न पहुंचने से कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों में निराशा रही। सीएम को यहां 1अरब की 44 योजनाओं का लोकार्पण और 32 विकास योजनाओं का शिलान्यास करना था। साथ ही विभिन्न संगठनों के साथ सीएम की बैठक भी प्रस्तावित थी। सीएम के गोपेश्वर न पहुंचने से योग प्रशिक्षितों और टीईटी उत्तीर्ण बीएड प्रशिक्षितों को भी गहरा धक्का लगा है। प्रशिक्षितों की नियुक्ति को लेकर सीएम से वार्ता होनी प्रस्तावित थी। सीएम के न पहुंचने से गोपेश्वर संघ कार्यालय और भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों की बैठक ली।
मुख्यमंत्री धामी को पहुंचना था गोपेश्वर, पहुंच गए उत्तरकाशी, आपदा प्रभावितों को बंधाया ढांढस–
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
