एंज्वाय इलेवन ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच–

by | Dec 22, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

पैनखंडा चैंपियन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ रोमांचकारी फाइनल मुकाबला–

जोशीमठ। रविग्राम खेल मैदान में चल रहे पैनखंडा क्रिकेट चैंपियनशिप का बुधवार को फाइनल मुकाबला एंज्वाय इलेवन ने जीत लिया। उसने फ्रैंड क्लब तपोवन को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। युवा खेल विकास समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। २० दिनों तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्र की ३२ टीमों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फ्रैंड्स क्लब तपोवन और इंज्वाय इलेवन जोशीमठ के बीच खेला गया। फ्रैंड्स क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में नौ विकेट खोकर १५३ रन बनाए। जवाब में उतरी इंज्वाय इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को ५१ हजार रुपये नगर और ट्राफी प्रदान की गई। जबकि उप विजेता को २१ हजार और ट्राफी दी गई। इस अवसर पर युवा खेल विकास समिति के संरक्षक समीर डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, शंकराचार्य मठ के मुकुदानंद जी महाराज, युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि प्रसाद सती, ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण, ललित थपलियाल के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक दिनभर खेल मैदान में जमे रहे। खेल प्रेमियों ने गुनगुनी धूप में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!