हिमवंत देश होला त्रियुगीनारेण…

by | Dec 24, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

नंदा तेरी डोली, कैलाश लिजौला सजी धजीके…

स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम–

चमोली। चमोली जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती को संस्कृति दिवस के रुप में भव्य रुप से मनाया गया। गोपेश्वर के साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर और जीआईसी माणा-घिंघराण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें लोक गीतों के साथ हिंदी गीतों की भी धूम रही। जीजीआईसी गोपेश्वर में छात्राओं ने नंदा तेरी डोली कैलाश लिजौला सजी धजीके, रंगीलो मारो ढोलना, बेडू पाको बारामासा, कृष्ण रास रचाए, हे शुभारंभ हो शुभारंभ आदि गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। इस दौरान रंगोली, मेहंदी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जीआईसी माणा घिंघराण में प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। छात्र-छात्राओं ने हिमवंत देश होला त्रियुगीनारेण, देणा हुयां खोली का गणेशा हे, मुल-मुल कैकु हंसणी छे तू जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्रा रमशा आफ्रीन ने गढ़वाली में इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर भाषण दिया। संचालन शिक्षक तारेंद्र गड़िया ने किया। जीआईसी गोदली में विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम हुए, लोकगीत में सुमन ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कवि सम्मेलन में शिवांशु, रजनी व कृष्ण कुमार, निबंध में रविना, कौशल व अंकित तथा चित्रकला में अमन सिंह, अनुज कुमार व वंशिका नेगी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन शिक्षक धन सिंह घरिया ने किया। विद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!