by | Jul 21, 2021 | चमोली | 2 comments

आम लोगों का वाहन होता तो सीज हो जाता, अब मंत्री के वाहन को कौन हटवाए, लगा रहा आधा घंटे तक जाम– 

गोपेश्वर। चमोली जनपद के दौरे पर आए पर्यटन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के वाहन से गोपेश्वर-कोठियालसैंण मोटर मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दरअसल, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे महाराज यहां संघ कार्यालय में पहुंचे हुए थे। जिस कारण उनका वाहन कार्यालय के बाहर ही खड़ा रहा। यहां सड़क बेहद संकरी होने के कारण आम लोगों की आवाजाही भी ठप पड़ गई। जंगल से हरी घास लेकर जा रही महिलाओं को भी मंत्री जी की मीटिंग समाप्त होने के बाद वाहन के चले जाने का इंतजार करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था, लेकिन मंत्री के वाहन को हटवाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। आम लोगों का कहना है कि यदि सामान्य व्यक्ति की ओर से वाहन को सड़क पर खड़ा किया जाता तो, पुलिस प्रशासन या परिवहन विभाग की ओर से वाहन का चालान के साथ ही सीज कर दिया जाता, लेकिन सरकारी वाहन कहीं भी खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए, चाहे वो आम वाहन हो या फिर सरकारी। 

Latest News

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
error: Content is protected !!