25 मार्च 2022 को होगा उत्तराखंड सरकार का कार्यकाल पूरा–

by | Dec 24, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा की प्रेस वार्ता में इन अहम बातों पर हुई बात, 66 हजार से अधिक दिव्यांग वोटर हैं–

देहरादून। निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को देहरादून में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड चतुर्थ विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा। प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे, उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। कोरोना संक्रमण को लेकर भी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयुक्त से बात की। निर्वाचन आयुक्त ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं का पंजीकरण जल्द और आवश्कय रुप से करने के लिए कहा। इस दौरान बताया गया कि उत्तराखंड में इस बार  81.4 लाख मतदाता हैं। जिनमें 66 हजार से ज्यादा दिव्यांग मतदाता हैं। 93 हजार सर्विस मतदाता हैं। इस बार 623 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।  80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के घर बीएलओ जाएंगे। जो 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग या महिलाएं पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ सकते हैं, उन्हें घर पर ही यह सुविधा दी जाएगी। बताया गया कि मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। कहा कि अपराधिक छवि वाले चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने बारे में बताना होगा। पार्टियों को भी अपनी वेबसाइड में आपराधिक क्षवि वाले प्रत्याशियों के बारे में बताना होगा। आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों के माध्यम से भी अपने बारे में तीन बार बताना होगा। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!