ज्योर्तिमठ होगा जोशीमठ का नया नाम–

by | Dec 25, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नगर पालिका जोशीमठ ने वर्ष 2016 में किया था प्रस्ताव पारित, विधायक महेंद्र भट्ट ने की थी सीएम से शिफारिस– 

घाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घाट विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप यह नाम रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घाट- नंदप्रयाग डेढ लेन सड़क को लेकर चले एतिहासिक आंदोलन के दौरान स्थानीय लोगों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लेने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत नंदानगर घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जोशीमठ को ज्योर्तिमठ करने की घोषणा की। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बीस दिसंबर को मुख्यमंत्री से इसकी शिफारिस की थी। विधायक ने बताया कि वर्ष 2016 में नगर पालिका जोशीमठ ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा था। तब से लगातार इसकी मांग चल रही थी। सीएम ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार हर दिन 50 से अधिक जनहित के फैसले ले रही है। शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में सरकार ने सात जनहित के फैसले लिए। उन्होंने कहा कि विभागों को 10 सालों तक का रोडमैप तैयार कनने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड से यात्रा सुगम होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को तेजी मिलेगी। प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशन में तेजी से काम चल रहा है। पर्यटन, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विषयों के लिए ठोस नीतियां बनाई जा रही हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि घाट डेढ लेन सडक़ की लंबे समय से चली आ रही मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने बीजेपी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह, देव सिंह, राकेश रावत आदि उपस्थित रहे। संचालन सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

——- 

सीएम ने किया 1564.15 लाख की योजनाओं का लोकार्पण—-

– जिलासू-आली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पुर्ननिर्माण (266.41 लाख)

– हापला-गुड़म-नैल मोटर मार्ग निर्माण (346.85 लाख)

– पिंडर नदी के ऊपर आमसौड़-सेरागाड में स्टील गार्डर मोटर पुल व 1.82 किमी मोटर मार्ग कार्य (821.15)

-पर्यटक आवास गृह तपोवन का लोकापर्ण लागत (129.74 लाख)

——

सीएम ने किया 40 करोड़ 90 लाख 78 हजार की योजनाओं का शिलान्यास

– कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ़ लेन कार्य (220.68 लाख)

– थराली विधानसभा क्षेत्र में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ़ लेन कार्य लागत (20.06 लाख)

-चोपता-डडुवा गाढ़ मोटर मार्ग निर्माण (44.96 लाख)

-हरमनी-करच्यूड़ा मोटर मार्ग से विणागांव-एससी बस्ती-हरमनी तल्ली तक सडक़ निर्माण (55.46 लाख)

-पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य (2337 लाख)

-पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण (307.11 लाख)

-पोखरी-हरिशंकर-चौंडी-रौता मोटर मार्ग से सिमलासू तक सड़क निर्माण (105.29 लाख)

-देवाल ब्लाक के जैन बिष्ट गांव में कैल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य (151.37 लाख)

9.देवाल ब्लाक के फल्दिया नाला पर स्थित हरिपुर वस्ती में बाढ सुरक्षा कार्य ( 96.50 लाख)

10.चटवापीपल के घाट सौन्दर्यीकरण एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य (118.40 लाख)

11. घाट मुख्य बाजार की बाढ सुरक्षा योजना कार्य (350.98 लाख)

12. दशोली ब्लाक के ग्राम विजयनगर-पुरसाड़ी में बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य (82.97 लाख) 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!