देवप्रयाग। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश चल रही है, जिससे अब पहाड़ी से पत्थरों के छिटकने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में एक स्विफ्ट कार के ऊपर पत्थर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कार में कुल तीन लोग सवार थे। दो लोग ठीक हैं। घायल को इलाज के लिए ऋषिकेश ले जाया गया है। घटना आज अपराह्न तीन बजे की है। भारी बारिश के दौरान अचानक कार के ऊपर से पत्थर छिटककर पड़ गया। बताया जा रहा है कि घायल मनोज सुंदरियाल डिग्री कॉलेज नरेंद्र नगर में प्रवक्ता हैं। वह अपने बड़े भाई व एक अन्य के साथ ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे।
तोताघाटी में स्विफ्ट कार के ऊपर गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, कार में कुल तीन लोग थे सवार–
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
