गोपेश्वर में विधायक ने जिले के अव्वल छात्रों को बांटे टेबलेट–

by | Jan 1, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जनपद में १०वीं और १२वीं के ११६६५ छात्रों को दी जा रही धनराशि

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अव्वल छात्रों को मोबाइल टेबलेट वितरित किए। साथ ही २०२१ की बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले छात्रों को पंडित दीनदयाल शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किए।

प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं। जिसमें चमोली जिले से दसवीं और १२वीं में अध्ययनरत ११६६५ छात्र-छात्राओं को टेबलेट के लिए १२ हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जीआईसी गोपेश्वर के १६४ छात्रों को टेबलेट की धनराशि दी गई। इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट ने बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया। जिसमें यूएमएएसवी हाईस्कूल कर्णप्रयाग की कामिनी्र जीजीआईसी थराली की कर्तिका पुरोहित व शुभम पुंडीर रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज गोपेश्वर को १२वीं में बेहतर प्रदर्शन करने पर ५१०० रुपये की धनराशि दी गई। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चों को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे। विधायक ने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्र खेल और कंप्यूटर में भी रुचि रखें। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!