योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति का शीघ्र जारी हो शासनादेश, मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों से मिलने पहुंचे योग प्रशिक्षित–

by | Jan 8, 2022 | देहरादून, रोजगार | 0 comments

योग संगठन हुआ नियुक्ति के लिए मुखर– 

देहरादून। योग प्रशिक्षियों ने आचार संहिता लगने से पहले विद्यालयी शिक्षा में योग को अनिवार्य विषय घोषित कर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। योग प्रशिक्षितों ने शनिवार को मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों से संपर्क कर उन पर योग विषय को लेकर तत्काल जीओ जारी करने का दबाव बनाया। अब देखना यह है कि सरकार योग प्रशिक्षितों के बारे में क्या निर्णय लेती है। योग संगठन के पदाधिकारियों की कोशिश है कि सरकार उनके बारे में जल्द फैसला ले, और प्रदेशभर के हजारों योग प्रशिक्षितों के लिए रोजगार के द्वार खुल सके। योग प्रशिक्षित संगठन के मनोज गुसांई ने बताया कि आचार संहिता लगने से पहले योग प्रशिक्षितों  को राहत मिल सके, इसके लिए तमाम मंत्रियों से भेंट की गई और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से चुनाव आयोग आचार संहिता और न्यायालय के आदेश के संबंध में अहम बैठक करने जा रहा है। सरकार से आचार संहिता घोषित किए जाने से पहले योग प्रशिक्षितों को न्याय देकर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो योग प्रशिक्षितों केआक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!