फिर आफत में आ सकती है नीती घाटी, मलारी हाईवे पर जगह-जगह शुरू हुआ भू धंसाव–

by | Jul 22, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। चमोली जनपद की नीती घाटी 7 फरवरी को ऋषि गंगा की त्रासदी के बाद से अफरा-तफरी में है। ग्रामीण रात को सही ठंग से सो भी नहीं पा रहे हैं। अब जोशीमठ-मलारी हाईवे पर रैणी गांव के समीप सड़क पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे कभी भी हाईवे धौली गंगा में समा सकता है। घाटी में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे हाइ्रवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कई जगहों पर भू धंसाव से हाईवे खतरनाक बना हुआ है। प्रशासन को समय रहते घाटी की सुध लेनी चाहिए। 7 फरवरी को ऋषि गंगा की त्रासदी से मलारी हाईवे कई जगहों पर धंस गया था, अब धंसाव तेजी से बढ़ रहा है। बीते मई माह में रैणी गांव के निचले हिस्से में करीब 40 मीटर तक हाईवे बह गया था, जिसके बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से यहां करीब 100 मीटर तक नई सड़क का‌ निर्माण किया था। अब यहां फिर से हाईवे पर भू धंसाव हो रहा है। जिससे नीती घाटी के गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मलारी हाईवे पर रैणी गांव के समीप ऋषि गंगा पर बीआरओ की ओर से निर्मित वैली ब्रिज के नीचे भी लगातार नदी से भू कटाव हो रहा है। यदि बारिश इसी तरह होती रही और ऋषि गंगा का जल स्तर बढ़ा तो पुल को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला और मलारी गांव के देव सिंह का कहना है कि मलारी हाईवे के ऊपरी हिस्से में चट्टानें और नीचे धौली गंगा बह रही है। तपोवन से रैणी तक हाईवे कई जगहों पर धंस रहा है। कभी भी हाईवे फिर धोखा दे सकता है। इसलिए शासन-प्रशासन को घाटी की सुध लेनी चाहिए। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!