पुलिस ने लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास, धारा 144 का अनुपालन करने की अपील–

by | Jan 12, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गोपेश्वर में पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों ने एसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च– 

गोपेश्वर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद बुधवार को गोपेश्वर में पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों ने एसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से धारा १४४ का अनुपाल कराने के साथ सुरक्षा का अहसास कराया।

बुधवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में एसपी और संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के दिशा निर्देश के बाद शुरू किया फ्लैग मार्च गोपेश्वर के मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान लोगों को आचार संहिता के नियमों का पालन करने, अपने मताधिकारी का प्रयोग करने, किसी भी राजनीतिक या व्यक्ति विशेष के दबाव में न आने और कोई उपहार न लेने की अपील की गई। यदि कोई मत प्राप्त करने के लिए शराब या अन्य प्रलोभन दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही कोविड नियमों का भी पालन करें। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली धनसिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद एसपी श्वेता चौबे ने पुलिस जवानों को ब्रीफ किया। विधानसभा चुनावों को देखते हुए चमोली में एक कंपनी आईटीबीपी पहुंच चुकी है। बुधवार को जवानों के पहुंचने पर एसपी श्वेता चौबे ने उन्हें ब्रीफ किया। जिसमें निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने, एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग, स्ट्रांग रूम और क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर ड्यूटी करने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कोविड गाइडलाइन और चुनाव आयोग की गाइडलाइन व निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!