चमोली। बुधवार को बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। जोशीमठ में भी लोग बदरीनाथ जैसे पवित्र धाम में नमाज पढ़ने जैसी अन्य धार्मिक गतिविधियों से आक्रोश में हैं। यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम कुमकुम जोशी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि धाम की यात्रा बंद है तो यहां किसी अन्य को रहने की भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कहा-मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर देंगे। बदरीनाथ थाना पुलिस ने धाम में एक पार्किंग का काम करा रहे ठेकेदार के साथ ही एक समुदाय विशेष के दो लोगों के अलावा 12 अन्य लोगों के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण ,लक्ष्मण फरकिया ,संदीप नौटियाल, प्रदीप सिंह ,महाबीर बिष्ट आदि शामिल थे। मामले में बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों में भी नाराजगी है। ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम में शंख बजाना तक वर्जित है। यहां ईद की नमाज यदि पढ़ी गई तो यह अक्षम्य अपराध है। इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हिंदु परिषद से जुड़े कई अन्य लोगों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़ने का मामला, इन पर हुआ डीएम एक्ट में मुकदमा दर्ज, आक्रोशित हैं लोग-
by laxmi Purohit | Jul 22, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...
टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...
कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...
पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...
प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...
हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
