चमोली में पुलिस, अर्द्घसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च, जनता को किया जागरुक–

by | Jan 22, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

विधानसभा चुनाव की निगेहबानी के लिए पुलिस और अर्द्घसैनिक बल तैयार, जगह-जगह हो रहे फ्लैग मार्च–  

चमोलीः विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उपाधीक्षक चमोली एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना गोपेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और अर्धसैनिक बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने, लागू आचार सहिंता और कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 22/01/2022 को पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जनपद पुलिस, होमगार्ड, पीएसी, आईटीबीपी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान चमोली पुलिस द्वारा वर्तमान समय मे लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव मे न आने और किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु जागरुक किया गया एवं आमजन को जानकारी दी गयी धारा 144 लागू है

अत: इसके प्रावधानों का पालन करें इसके साथ ही आम जनता से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा क्षेत्र मे शराब, उपहार या धनराशि का वितरण मत प्राप्त करने हेतु किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। इसके साथ-साथ आम जनता को कोविड-19 के नियमों का पालन करने,मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु जागरुक किया गया ।  

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के साथ-साथ पुलिस एवं आईटीबीपी के अन्य अधिकारी एव कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के कई अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!