गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में किया जनसंपर्क, कांग्रेस और हरीश रावत पर साधा निशाना–

by | Jan 28, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पढ़ें, गृहमंत्री ने क्या-क्या कहा, राज्य के भाजपा जनपद कार्यालयों में कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े कार्यकर्ता–

 रुद्रप्रयाग। गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में शुक्रवार को रुद्रप्रयाग से पार्टी प्रत्याशी भरत चौधरी और केदारनाथ से प्रत्याशी शैला रानी रावत के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों, महिला समूहों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड राज्य के समग्र विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान भी किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा। गृहमंत्री ने जनं

सवाद के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना काम उन्होंने और उनकी पार्टी ने 70 साल में नहीं किया, उतना भाजपा सरकार ने सात वर्ष में करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस को भष्ट्राचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद की पार्टी करार दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सैनिकों के साथ जनसंवाद किया। कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि व देवभूमि है। वर्ष 2017 में भाजपा ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है। उत्तराखंड में सुशासन भाजपा की प्राथमिकता है। साथ ही यहां का चौहमुखी विकास भी बहुत जरूरी है। चारधाम हैं, जिनके दर्शनों के लिए देश के हर भू-भाग से लोग पहुंचते हैं।

कहा कि उत्तराखंड के वीर जवान देश की सुरक्षा के लिए चौतरफा तैनात हैं। वह, लद्दाख में मानइस 45 डिग्री से लेकर रेगीस्तान में 45 डिग्री तापमान में देश की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेना को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही पूर्व सैनिकों की वन-रैंक-वन पेंशन सहित अन्य कई मांगों को भी पूरा किया है। उन्होंने देहरादून में सैन्य धाम निर्माण सहित सेना की मजबूती, सेना का आधुनिकरण सहित कई बातें कहीं उन्होंने उत्तराखंड में महिला समूहों और मातृशक्ति की भूमिका को विशेष बताया। कहा कि मातृशक्ति के संस्कार व सकारात्मक सोच का परिणाम है कि, जिससे यहां के घर-घर में युवा देशरक्षा की भावना का संकल्प लेकर सेना में शामिल होते हैं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला सहित महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति व दलित समाज के विकास के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

गृहमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी, शैलारानी रावत के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गृह मंत्री ने दुकानदार से लेकर आम लोगों से बातचीत की, राज्य सरकार के कार्यों के बारे में जनता से पूछा और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!