पोखरी में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी, पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड— 

by | Feb 4, 2022 | कार्रवाई, चमोली, चोरी | 0 comments

लापरवाई पर एसपी ने की कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश– 

गोपेश्वर। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बुधवार को देर रात चोरों ने पोखरी बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। ज्वैलर्स की ओर से चोरी की रिपोर्ट पोखरी थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रात्रि ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। पोखरी के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात पोखरी बाजार में स्थित भूषण ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर दी, दुकान मालिक भूषण ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की है, चोरी किए आभूषण करीब साढ़े तीन लाख रुपये के बताए गए हैं,

रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चोरी के इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस जवान तारा सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना अधिकारियों को शीघ्र मामले की छानबीन शुरू करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाई न करने और संदिग्ध पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!