चमोलीः 298715 मतदाता करेंगे 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला–

by | Feb 13, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन विभाग भी चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा — 

गोपेश्वरः चमोली जनपद की बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा सीट पर 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीनों विधानसभा में 298715 मतदाता सोमवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग ने भी मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 102128, थराली विधानसभा में 102707 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 93880 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इधर, जिला निर्वाचन विभाग भी चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। रविवार को  विधानसभा चुनावों के लिए चमोली जिले की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली के लिए 534 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारियों की देख रेख में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा के लिए 192, थराली विधानसभा के लिए 182 और कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 160 पोलिंग पार्टियां हैं, सभी पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी भी रवाना हुए। बदरीनाथ क्षेत्र के लिए गोपेश्वर पुलिस मैदान और कर्णप्रयाग व थराली के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहनों की रवानगी हुई।

पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व मॉक पोल जरूर करा लें। मतदाताओं की पहचान भली भांति कर लें। पीठासीन और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान शुरू होने की प्रथम सूचना के साथ हर दो घंटे में मतदान की सूचना अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम को देंगे।  

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!