चमोलीः मतदान कर्मी की तबियत बिगड़ने से मौत–

by | Feb 16, 2022 | चमोली, दुर्घटना, निर्वाचन | 0 comments

-13 फरवरी रात को परिजन ले गए थे देहरादून, बीती रात हुई मौत, परिजनों का आरोप, प्रशासन का नहीं मिला सहयोग–

गोपेश्वरः विधानसभा चुनाव के तहत मतदान के एक दिन पहले यानि 13 फरवरी को थराली विधानसभा के अंतर्गत एक मतदान कर्मी का स्वास्थ्य बिगड़ गया, उनका स्थानीय अस्पतालों से लेकर देहरादून तक उपचार किया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। परिजनों का आरोप है कि तबियत बिगड़ने के बाद प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

दशोली ब्लॉक के सैकोट गांव के सतेंद्र पंवार पुत्र स्वर्गीय बसंत सिंह, उम्र 37 वर्ष, जो कि जीआईसी माणा घिंघराण में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। चुनाव में उनकी ड्यूटी थराली विधानसभा के अंतर्गत विकास खंड नारायणबगड़ के मौणा बूथ में लगी थी। परिजनों ने बताया कि 13 फरवरी को बूथ से एक किमी पहले उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य मतदान कर्मी नारायणबगड़ अस्पताल ले गए। वहां वह ठीक हो गए थे। लेकिन फिर तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गए। इसके बाद परिजनों को सूचित किया और उन्हें कर्णप्रयाग तक आने को कहा।

सतेंद्र के छोटे भाई भूपेंद्र और पत्नी ममता कर्णप्रयाग पहुंची। परिजनों का आरोप है कि १०८ सेवा वाहन में प्रशासन ने उनके साथ कोई भी आदमी नहीं भेजा था और सिमली के पास सतेंद्र को बेहोशी की हालत में उनके वाहन में रख दिया गया। जहां से वह उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां भी उनकी तबियत ठीक न होने पर मंगलवार को उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने रात को दम तोड़ दिया।

मृतक के भाई भूपेंद्र और पत्नी ममता का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के समय कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से निर्वाचन विभाग की होती है, लेकिन विभाग से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। उनका कहना है कि मतदान कर्मी की तबियत बिगड़ने पर प्रशासन को उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। 108 से उन्हें आधे रास्ते में छोड़ दिया गया, वहां से बिना ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार के ही वह मरीज को देहरादून ले गए। सारी व्यवस्थाएं वह खुद ही करते रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मतदान कर्मी के उपचार में लापरवाही को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मामले में पत्रावलियां तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं।  

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!