चमोलीः पुलिस ने किया ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा–

by | Feb 21, 2022 | चमोली, चोरी | 0 comments

अभियुक्त को माल सहित किया गिरफ्तार, चमोली पुलिस को मिली बढ़ी सफलता– 

गोपेश्वरः चार फरवरी को पोखरी बाजार में ज्वैलर्स की दुकान के मालिक भूषण शाह ने थाना पोखरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान भूषण ज्वैलर्स से चांदी की हंसुली, धगुली, पायल, मंगलसूत्र,कटोरी,चम्मच, सोने का नथ व अन्य आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी कर लिये हैं।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पोखरी में मु0अ0स0 02/2022, धारा-457/380 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। उक्त घटना की लगातार स्वंय निगरानी की जा रही थी जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण, प्रभारी थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना उप0नि0 अमित नौटियाल द्धारा की जा रही है।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एंव आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए सर्विलांस की सहायता लेकर उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए अथक प्रयास से दिनांक 21.02.2022 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मदन बहादुर शाही पुत्र अनिल बहादुर शाही वार्ड-05 ग्राम दाहा, नगरपालिका खांडाचक्र,थाना मोल्फा जिला कालीकोट, आंचल करनाली नेपाल उम्र-23 वर्ष को दबिश देकर चोरी किये गये माल के साथ पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गंजेड गांव को जाने वाली रोड से समय करीब 14.45 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से हरिद्धार भाग गया था। अभियुक्त को  बरामद माल के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना पोखरी ले जाया गया जिसको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो कि गैंग बनाकर चोरी की संगीन घटना को अंजाम देते हैं। उक्त अभियोग में 03 अभियुक्त फरार चल रहें है जिनकी अतिशीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!