कांग्रेस प्रदेश संगठन में चमोली को दिया प्रतिनिधित्व, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल-

by | Jul 23, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। प्रदेश कांग्रेस संगठन में चमोली जनपद को बढ़ी जिम्मेदारी मिली है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों में चमोली जनपद को प्रतिनिधित्व देने पर खुशी जताई है। हाईकमान ने थराली के पूर्व विधायक प्रो. जीतराम को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जबकि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी को चुनाव प्रबंधन समिति में उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। चमोली जनपद को प्रदेश कांग्रेस की ओर से बढ़ी जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, रविंद्र नेगी, यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के साथ ही अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया कि एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव फतह करेंगे। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की ताजपोशी होगी। 

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया है। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!