अगस्त्यमुनिः हम इंडियन आर्मी के 20 जवान खाना खाने पहुंच रहे हैं, पर मनसूबे थे खतरनाक–

by | Feb 25, 2022 | ठगी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

होटल मालिक की सूझबूझ से बची साइबर ठगी, पढ़ें, कैसे रच रहे थे ठगी का तानाबाना– 

साइबर क्राइम पहाड़ में भी तेजी से बढ़ रहा है । बैंक ठगी समेत साइबर से जुड़े अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, इसमें रुद्रप्रयाग जैसा पर्वतीय जिला भी अछूता नहीं है। साइबर ठगी के झांसे में आकर लोगों की पूंजी लुट रही है। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुये रुद्रप्रयाग पुलिस जहां प्रकाश में आ रहे मामलों का खुलासा कर रही है, वहीं जनता को भी  सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 
ताजा मामला अगस्त्यमुनि बाजार में जायका होटल का है। यहां बृहस्पतिवार शाम को होटल मालिक को एक फोन आया, दूसरी तरफ से आवाज आई, हमें होटल में खाना खाने आना है, हम इंडियन आर्मी के 20 जवान हैं। जिसके बाद होटल मालिक और होटल वर्कर खाना बनाने में जुट गए।

उन्होंने आर्मी जवानों के लिए 10 साही पनीर, 10 मटर पनीर, 5 किलोग्राम चावल, दाल और 125 रोटी बनाकर तैयार कर दी। होटल में अन्य ग्राहक भी पहुंचे थे, ‌जिस कारण होटल वर्करों को सर्व करने में भारी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी, लेकिन जब रात अधिक होने लगी और आर्मी जवान नहीं पहुंचे तो होटल मालिक ने उसी नंबर पर फोन किया, उसने कहा कि बस थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं, लेकिन वे फिर भी नहीं पहुंचे।

अब आधा घंटे बाद फिर होटल मालिक ने उसी नंबर पर फोन किया तो रिसीवर ने कहा कि उन्हें आने में देरी हो गई और वह होटल मालिक को अपनी बातों से झांसे में लेने लगा, उसने कहा ऐसा करो कि आपका जितना भी पैसा लगा है, हम भुगतान कर रहे हैं, आप फोन पे या गूगल पे पर इस नंबर से जुड़ो और अपना क्यूआर कोड भेजो, जिससे हम आपका भुगतान कर सकें। हम आपका नुकसान होता नहीं देख सकते हैं, जिस पर होटल मालिक को उस व्यक्ति पर सक होने लगा। होटल मालिक इस नंबर को लेकर थाने में पहुंच गया।

जब इस नंबर पर फोन किया गया तो वो गाली गलौच पर उतर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, भारतीय सेना की आड़ में साइबर ठग बढ़ी ठगी करने के फिराक में रहे होंगे, लेकिन होटल मालिक की सूझबूझ ने ठगों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। इधर, अधिक खाना बन जाने के कारण परेशान होटल मालिक ने 100 रुपये का खाना 50 रुपये में बेचकर अधिक नुकसान को कम किया। हम सभी को भी साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!