गोपीनाथ मंदिर में थानाध्यक्ष ही लगे श्रद्घालुओं को नियंत्रित करने में– 

by | Mar 1, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक और अर्पित की बेलपत्री–

चमोलीः महाशिवरात्रि पर चमोली जनपद के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गोपेश्वर के प्रसिद्घ गोपीनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्री अर्पित की।

इसके अलावा नंदानगर घाट के वैरासकुंड मंदिर, बटलेश्वर, सकलेश्वर मंदिर, बामनाथ मंदिर, नागनाथ, बिरही ‌वीर भद्रेश्वर मंदिर के साथ ही अन्य शिवालयों में भी भक्तगणों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में शीतकाल में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ जी के दर्शन भी होते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शिव मंदिरों को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है।

कई भक्तों ने उपवास रखकर अनुष्ठान किया। मंदिरों में सुबह से ही चहल-पहल है। गोपेश्वर में श्रद्घालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक ली गई है। यहां कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है। गोपीनाथ मंदिर परिसर में स्वयं थानाध्यक्ष आरपी रौतेला भीड़ को नियंत्रण करने में लगे हुए हैं। 

Latest News

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...
error: Content is protected !!