यूक्रेन मामले में फूट पड़ा गुस्सा– 

by | Mar 2, 2022 | आरोप, देहरादून | 0 comments

एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के ‌‌खिलाफ की नारेबाजी, कहा-नहीं पहुंच रही भारतीय छात्रों को पर्याप्त मदद– 

बुधवार को एनएसयूआई उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में गांधी पार्क देहरादून में धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने केंद्र सरकार पर यूक्रेन में फसे भारतीय छात्र छात्राओं को पर्याप्त  मदद ना पहुंचाने को लेकर धरना दिया व जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एनएसयूआई ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि दूसरे देशों ने अपने नागरिकों को समय से पहले यूक्रेन से ला चुके थे। जबकि भारत अपने छात्र छात्राओं को समय से नही लाया। दूतावास के दिशा निर्देशों के बाद भी समय से विमानों को क्यों नहीं भेजा गया। हवाई टिकटों से जूझ रहे छात्रों की रिपोर्ट मिलने के बाद भी उड़ानों की संख्या में वृद्धि क्यों नहीं हुई। दूतावास के दिशानिर्देश के बाद यूक्रेन छोड़ने के लिए खाली सीटों की पूरी विस्तृत जानकारी साझा की जाए।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि अभी भी हजारों की संख्या में छात्र यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे हुए हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं, हम सरकार से मांग करते हैं की चुनाव प्रचार में अपनी व्यस्तता को कम कर सरकार छात्र छात्राओं को सकुशल अतिशीघ्र वतन वापस लाए।

प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, अजय रावत, जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, हिमांशु रावत, अभय कत्युरा, वासु शर्मा, दिव्य रावत, नमन शर्मा, सिद्धार्थ, उत्कर्ष जैन, प्रकाश नेगी, शिवम चौधरी,आरिफ अली, वसीम अली, खुशी, राहुल रावत, हरजोत सिंह, प्रियांशु के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।  

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!