सेंतोली गांव की महक मैंदोली ने जीती स्कूटी–

by | Mar 2, 2022 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

 नंदानगर घाट में महाशिवरात्रि मेले में लक्की ड्रॉ में इन लोगों ने जीते महंगे इनाम–

 नंदानगर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला संपन्न हो गया है। बुधवार को देर शाम लक्की ड्रॉ खोला गया। जिसमें स्कूटी सेंतोली गांव की महक मैंदोली ने जीती, इसके अलावा बासवाड़ा की लक्ष्मी देवी ने वाशिंग मशीन, धुर्मा गांव के हरीश बरमोला ने रसोई गैस सिलेंडर, कनोल गांव की कुमारी चांदनी ने एलईडी और सीक गांव के मोहन सिंह नेगी ने मिक्सी जीती। दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बुधवार को महिला मंगलदलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई।

मेले के आखरी दिन आयोजित महिला मंगलदलों की सांसकृतिक प्रतियोगिताओं ने एक से बढ़कर एक गीतों और नृत्यों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। लोक गीत की प्रतियोगिता में महिला मंगलदल बंगाली प्रथम, पल्टिंग धार और नारंगी महिला मंगल दल की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। जबकि सैती और लुंतरा महिला मंगलदलों की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में कुरुड़ महिला मंगलदल प्रथम, उस्तोली द्वितीय, नारंगी और भेटी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मेले के पहले दिन हुई स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता के लोग गीत में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, सुमन पब्लिक स्कूल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाट संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि सरस्वती विद्यामंदिर व आदर्श विद्यामंदिर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

लोक नृत्य में सुमन पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमायल चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय और एसजीआरआर व सरस्वती शिशु मंदिर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।इस अवसर पर मनोज कठैत, खिलाप सिंह, भगवती प्रसाद, बसंती देवी, मंजू देवी, संध्या देवी, सती देवी, रुचि देवी, सरस्वती देवी, चरण सिंह, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, हिम्मत सिंह, गिरीश लाल, रघुवीर सिंह सुखवीर रौतेला आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!