‌रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में हुआ बड़ा हादसा–

by | Mar 3, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 तीन महिलाओं की मिट्टी के टीले के नीचे दबने से मौत, मचा कोहराम–

रुद्रप्रयाग जनपद के चिरबटिया में तीन महिलाओं की मिट्टी के टीले के नीचे दबने से मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलने ही क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि महिलाएं मिट्टी लेने वहां गई थी, लेकिन मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला टूटने से महिलाएं वहीं दब गई।

लुठियाग गांव की तीन महिलाएं गांव के पास ही मिट्टी लेने गई। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण तीनों महिलाएं खान में ही दब गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और लोग मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए।

आपदा प्रबंधन और प्रशासन के मुताबिक मृतकों में लुठियाग गांव निवासी 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 52 वर्षीय माला देवी पत्नी दर्शन सिंह और 48 वर्षीय सोना देवी पत्नी पूरण सिंह शामिल हैं। इधर, एसडीएम जखोली परमानंद की मौजूदगी में तीनों शवों को निकाल दिया गया है। एसडीएम ऊखीमठ परमानंद राम ने बताया कि तीनों शव निकाल दिए गए हैं। जहां घटना हुई वह क्षेत्र टिहरी जिले में पड़ता है इसलिए इस संबंधित क्षेत्र से राजस्व टीम बुलाई गई है। दोनों जगहों की टीमों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया जाएगा।घटना की सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन विभाग डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर मिट्टी हटाने का काम चल रहा है।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!