गोपेश्वर- मतगणना के दिन यह रहेगा गोपेश्वर का ट्रेफिक प्लान–

by | Mar 7, 2022 | चमोली, चुनाव, सड़क | 0 comments

 

पढ़ें, गोपेश्वर का ट्रेफिक प्लान, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ गोपेश्वर–

गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सोमवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल में सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जनपद पुलिस द्वारा मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।मतगणना वाले दिन भी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा पहले से बना है व मतगणना के दिन पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जायेगा। आउटर कॉर्डन में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे ।चुनाव आयोग द्वारा कॉर्डन से सम्बंधित जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया जायेगा।

प्रवेशद्वार पर सिर्फ उन लोगों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र होंगे। मतगणना के दिन बाहरी व्यक्तियों का परिसर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में पर्याप्त संख्या मे सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। मतगणना स्थल के आउटर कॉर्डन मे पीएसी व जनपद पुलिस की तैनाती की गयी है।

मतगणना के दिन ये रहेगा ट्रैफिक प्लान:-

◆ गोपेश्वर में सम्पूर्ण यातायात वन-वे रहेगा।

◆ चमोली से आने वाले वाहन लीसा बैंड होते हुए बाईपास जाएंगे।

◆ गोपेश्वर से चमोली जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग से जाएंगे।

◆ अनावश्यक भारी वाहनों का प्रवेश  प्रतिबंधित रहेगा।

◆ आपातकालीन भारी वाहनों को लीसा बैंड से बाईपास भेजा जाएगा।

◆ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी।

इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार,पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर,कमांडेंट आईटीबीपी व अन्य अधिकारी व कर्म0 मौजूद थे। 

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!