सूचना पर तहसील और पुलिस टीम मौके के लिए हुई रवाना–
चमोलीः पाणा-ईराणी मोटर मार्ग पर झींझी के सामने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। इन दिनों पाणा-ईराणी सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।
जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतक जेसीबी ऑपरेटर का नाम अभिषेक है, उम्र 28 वर्ष, नैनीताल निवासी है।

