खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा छह साल का बच्चा, मौत–चमोली। पोखरी में छह साल के बच्चे की मौत पानी की टंकी में ढूबने से हो गई। यहां राजकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के परिसर में पानी की टंकी बनाई हुई थी। शनिवार को इसी भवन के निर्माण में लगा लखीमपुर खीरी के मजदूर राजेंद्र का छह साल का बेटा खेलते-खेलते पानी की टंकी में ढूब गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे बच्चे को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले गए, लेकिन यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के माता-पिता बदहवास पड़े हुए हैं। परिजनों की जरा-सी सावधानी से बच्चों को बहुत सारे हादसों से बचाया जा सकता है। ध्यान रहे घर में बिजली के नंगे तार बच्चों की पहुंच तक न हो, प्रेस, हीटर, चार्जर, टोस्टर जैसे इक्विपमेंट यूज करने के बाद प्लग निकालकर स्विच ऑफ कर दें। छत और बालकनी की रेलिंग ऊंची रखें। अगर ऊंचाई कम है तो बच्चे को उससे दूर रखें। खुद भी दूर रहें, वरना बच्चा वहां पहुंचने की जिद करेगा। छोटा बच्चा घर में हो तो ठूस-ठूस कर फर्नीचर न भरें। उसके घूमने-फिरने के लिए जगह बनाएं। सजावट से ज्यादा बच्चे के आराम का ख्याल रखें। कोशिश करें कि फर्नीचर के कोने बहुत नुकीले न हों, न ही उनके ऊपर कांच या मेटल की भारी चीजें सजाएं। बाथरूम सूखा रखें। बच्चे को अकेला बाथरूम में न छोड़ें। सबसे बड़ी बात बाथरूम में टब में पानी भरकर न रखें। चाकू, फॉर्क, कैंची या दूसरी नुकीली चीजों को बच्चे से दूर रखें। गलती से भी ऐसी चीजें खुले में न छोड़ें। सभी दरवाजों में डोर स्टॉपर लगाकर रखें। अगर आपने ऑटोमैटिक डोर क्लोजर लगवाएं हैं तो उनकी स्पीड कम रखें। इस चीज की सेटिंग हो जाती है। खुद भी कर सकते हैं या कारपेंटर से करा सकते हैं।
खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा छह साल का बच्चा, मौत–
by laxmi Purohit | Jul 24, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
