रुद्रप्रयाग। सिल्ला ब्रह्मणगांव के जाबर तोक में शनिवार रात को गुलदार ने आंगन में खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना दिया। बच्ची का छत-बिछत शव गांव से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। एक दिन पहले ही गुलदार गांव के ही समीप चमराड़ा गांव में भी एक महिला को बुरी तरह से घायल कर चुका है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में चल रहा है। जबकि बीते दिनों डडोली गांव में भी गुलदार ने एक खच्चर को मार दिया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को मारने के लिए शूटर की तैनाती करने की मांग उठाई है। शनिवार को रात करीब आठ बजे जाबर तोक निवासी प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बालिका घर के आंगन में खेल रही थी, अचानक वहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया और बच्ची को मुंह पर उठाकर जंगल की ओर से ले गया। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने शीघ्र वन विभाग को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची को गुलदार के उठाने के बाद ग्रामीणों ने शोर शराबा किया। बच्ची गुलदार के मुंह पर चीख चीखकर रो रही थी, लेकिन गुलदार उसे जंगल की ओर ले गया। बदहवास ग्रामीण भी उसी दिशा में गुलदार के पीछे जंगल की ओर भागे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने गांव के समीप ही जंगल में बच्ची का शव बरामद किया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शूट करने के लिए शूटर तैनात करने की मांग उठाई है। इसी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला को गुलदार ने घायल कर दिया था। —————————————–आज तीली में होगा जुलूस-प्रदर्शन–ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने और गुलदार को शूट करने की मांग पर रविवार को यानि आज तीली बाजार में जुलूस-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने कहा कि मेरा अपनी ग्राम पंचायत के सभी नवयुवकों से महिला मंगल दल से गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है यह गुलदार आदमखोर हो चुका है, आप सभी लोगों से निवेदन है कि ठीक सुबह 10:00 बजे हमारी ग्राम पंचायत के तीली तोक में जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा और जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की जाएगी। सिल्ला ब्राह्मण गांव के अरविंद पुरोहित ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र शूटर की तैनाती की जाए। ——————– इन दिनों सुबह-सबेरे कई युवा पठालीधार मोटर मार्ग पर मोर्निंग वॉक के लिए निकल रहे हैं। और शाम को भी कई युवा सड़क पर दौड़ लगाने पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल गुलदार के आतंक को देखते हुए युवाओं को एहतियात के तौर पर सजग रहने की अपील की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र विजयनगर-पठालीधार सड़क के दोनों ओर झाडियों का शीघ्र कटान किया जाए, जिससे गुलदार का खतरा न रहे। ————————- गांव के समीप ही पलसारी की सारियों में (खेतों में) गुलदार को इधर-उधर भागते देखा गया है। खेतों में काम करने पहुंच रही महिलाओं का कहना है कि आजकर यहां गुलदार और उसके बच्चे खेतों में घूम रहे हैं। महिलाएं भी अपने खेतों में जाने से डर रही हैं।
आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, घर से कुछ दूरी पर मिला छत-विछत शव–
by laxmi Purohit | Jul 25, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
