चमोली- शराबी ने की पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट, रातभर शराबी की ढूंढखोज करती रही पुलिस– 

by | Mar 15, 2022 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

महिला पुलिस हेल्पलाइन पर ग्राम प्रहरी ने दी थी सूचना, रातभर शराबी को ढूंढती रही पुलिस- 

चमोलीः  गोपेश्वर थानांतर्गत मंडल घाटी के देवलधार गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात को गांव में पुलिस टीम पहुंची, लेकिन शराबी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पति के डर से महिला भी अपने बच्चों के साथ कहीं छिप गई।

रातभर महिला ने एक गौशाले में रात बिताई। महिला पुलिस टीम की ओर से महिला के फोन पर कॉल की गई, लेकिन महिला ने सोचा कि उसका पति ही फोन कर रहा है, जिस कारण उसने पुलिस का फोन भी नहीं उठाया। रातभर पुलिस गांव में दबिश देती रही। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि शराबी व्यक्ति अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। किसी बात को लेकर घर में कलह हो गया। उसने अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो गोपेश्वर थाने से पुलिस टीम गांव में पहुंची। कुछ जवान मंडल रोड पर रहे तो कुछ गांव में पहुंच गए, लेकिन उनके घर में कोई नहीं मिला। महिला पति की डर से बच्चों के साथ गांव की एक गौशाले में छिप गई। रातभर वह गौशाले में ही रही। उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।  

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!