चमोली- साढ़े चार माह बाद भी घर नहीं पहुंचा प्यूंरा गांव का हरेन्द्र सिंह–

by | Mar 17, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

 — आदिबदरी क्षेत्र के प्यूंरा गांव का हरेंद्र सिंह बीते साल 28 अक्टूबर को जामनगर गुजरात से अपने घर के लिए चला था, लेकिन आज तक हरेंद्र सिंह घर नहीं पहुंचा है। उसके माता-पिता और नाते रिश्तेदार आज भी उसके आने की राह देख रहे हैं, लेकिन हरेन्द्र का कोई पता नहीं चल पाया है। उसका भाई सुंदर सिंह कभी देहरादून तो कभी चमोली जनपद में पुलिस कार्यालयों के चक्कर काट रहा है और अपने भाई को सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगा रहा है।

28 अक्टूबर 2021 को हुकम सिंह का 24 वर्षीय बेटा हरेन्द्र सिंह जामनगर गुजरात से घर के लिए चला था। 16 नवंबर को हरेन्द्र सिंह की शादी होनी थी। एक नवंबर को वह सकुशल आईएसबीटी देहरादून पहुंच गया था। देहरादून पहुंचने की सूचना उसने अपने घरवालों को फोन पर दे दी थी। लेकिन उसके बाद से आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वह कहां है, किस हालत में है, घरवालों को कुछ पता नहीं है। उसका फोन भी स्विच ऑफ चल रहा है। उसके भाई सुंदर सिंह ने अपने भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट आईएसबीटी पुलिस चौकी में दर्ज कराई, लेकिन अभी तक भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

सुंदर उसकी ढूंढखोज में देहरादून से हिमाचल प्रदेश तक भी गया। एक-एक दुकान छान मारी, लोगों से हरेन्द्र के बारे में पूछा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। हरेंद्र सिंह के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सुंदर सिंह ने बताया कि  हरेन्द्र की शादी के लिए लाया सामान आज भी घर में जहां का तहां पड़ा हुआ है। हमें आज भी उसके घर आने की पूरी उम्मीद है। वह जिस भी हालत में होगा, जरुर अपने घर पहुंचेगा। ऐसा कहते ही सुंदर फफक फफक कर रोने लगा।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!