आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, घर से कुछ दूरी पर मिला छत-विछत शव– 

by | Jul 25, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

 

रुद्रप्रयाग। सिल्ला ब्रह्मणगांव के जाबर तोक में शनिवार रात को गुलदार ने आंगन में खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना दिया। बच्ची का छत-बिछत शव गांव से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। एक दिन पहले ही गुलदार गांव के ही समीप चमराड़ा गांव में भी एक महिला को बुरी तरह से घायल कर चुका है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में चल रहा है। जबकि बीते दिनों डडोली गांव में भी गुलदार ने एक खच्चर को मार दिया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को मारने के‌ लिए शूटर की तैनाती करने की मांग उठाई है। शनिवार को रात करीब आठ बजे  जाबर तोक निवासी प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बालिका घर के आंगन में खेल रही थी, अचानक वहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया और बच्ची को मुंह पर उठाकर जंगल की ओर से ले गया। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने शीघ्र वन विभाग को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची को गुलदार के उठाने के बाद ग्रामीणों ने शोर शराबा किया। बच्ची गुलदार के मुंह पर चीख चीखकर रो रही थी, लेकिन गुलदार उसे जंगल की ओर ले गया। बदहवास ग्रामीण भी उसी दिशा में गुलदार के पीछे जंगल की ओर भागे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने गांव के समीप ही जंगल में बच्ची का शव बरामद किया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शूट करने के लिए शूटर तैनात करने की मांग उठाई है। इसी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला को गुलदार ने घायल कर दिया था।  —————————————–आज तीली में होगा जुलूस-प्रदर्शन–ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने और गुलदार को शूट करने की मांग पर रविवार को यानि आज तीली बाजार में जुलूस-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने कहा कि मेरा अपनी ग्राम पंचायत के सभी नवयुवकों से महिला मंगल दल से गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है यह गुलदार आदमखोर हो चुका है, आप सभी लोगों से निवेदन है कि ठीक सुबह 10:00 बजे हमारी ग्राम पंचायत के तीली तोक  में जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा और जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की जाएगी। सिल्ला ब्राह्मण गांव के अरविंद पुरोहित ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र शूटर की तैनाती की जाए। ——————– इन दिनों सुबह-सबेरे कई युवा पठालीधार मोटर मार्ग पर मोर्निंग वॉक के लिए निकल रहे हैं। और शाम को भी कई युवा सड़क पर दौड़ लगाने पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल गुलदार के आतंक को देखते हुए युवाओं को एहतियात के तौर पर सजग रहने की अपील की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र विजयनगर-पठालीधार सड़क के दोनों ओर झाडियों का शीघ्र कटान किया जाए, जिससे गुलदार का खतरा न रहे। ————————- गांव के समीप ही पलसारी की सारियों में (खेतों में) गुलदार को इधर-उधर भागते देखा गया है। खेतों में काम करने पहुंच रही महिलाओं का कहना है कि आजकर यहां गुलदार और उसके बच्चे खेतों में घूम रहे हैं। महिलाएं भी अपने खेतों में जाने से डर रही हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!