गोपेश्वर। बुधवार को अलकनंदा किनारे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह, ग्राम-रौली-ग्वाड़ के रुप में हुई है। मृतक महिला के पुत्र शिवम ने तीन दिन पहले पुलिस को अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम महिला की ढूंढखोज में लगी थी।
बुधवार को अल्कापुरी मोहल्ले के समीप अलकनंदा नदी के किनारे महिला का शव बरामद किया गया। कोतवाली चमोली में तैनात एसआई राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

