उत्तराखंड महिला आयोग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित–

by | Mar 24, 2022 | देहरादून, रचनात्मक | 0 comments

देहरादूनः उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से अध्यक्ष,  कुसुम कण्डवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में  कार्यक्रम का आयोजन स्थान द एटलान्टिस क्लब, पण्डितवाडी, चकराता रोड, में कराया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी,  विधायक कोटद्वार,  विशिष्ट अतिथि  सविता कपूर,  विधायक कैण्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सदस्य-सचिव कामिनी गुप्ता  सहित अतिथियों ने रिसोर्स पर्सन्स एवं अन्य प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। रिसोर्स पर्सन्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये। तत्पश्चात आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस०टी०एफ०) की ओर से महिलाओं के विरूद्ध बढ़ रहे साईबर क्राईम को रोकने,  नेहा कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकार और मधु थपलियाल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर  द्वारा लैंगिक समानता, अंजनी रावत, जी०एम० डी०आई०सी०, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित लघु उद्योग एवं डॉ० वन्दना राजपूत द्वारा किशोरियों- महिलाओ -बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एवं पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्भव मंच परिवार, देहरादून की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य किशोरियों की कम उम्र में शादी न किया जाना , महिलाओं की शिक्षा , महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी इत्यादि रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अतिथियों ने महिला शक्ति को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम  में दौरान  हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चल रही राज्य- केन्द्र स्तरीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी , सुपरवाईजर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती , आंगनबाड़ी सहायिकाए , ए०एन०एम० , आशा कार्यकर्ती , स्कूल की छात्राएं एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!