सिल्ला-जाबर में दिनभर रहा अफरा-तफरी का माहौल, गुलदार मारने को शूटर तैनात, डरे, सहमे हैं लोग–

by | Jul 25, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अगस्त्यमुनि। सिल्ला ग्राम पंचायत के जाबर तोक में शनिवार रात को गुलदार ने आंगन में खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना दिया था, तब से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पहले चर्चा चली कि बच्ची का छत-विछत शव गांव के समीप ही जंगल में बरामद हुआ, लेकिन बाद में सामने आया कि अभी तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को शीघ्र प्रभावित क्षेत्र में शूटर तैनात करने और लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने अपनी निधि से प्रभावित क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का आश्वासन भी दिया है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। विधायक ने ग्रामीणों से संयम बरतने और सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ लिया जाएगा। कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हैं। वहीं, क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं। उन्हें अब गुलदार के आदमखोर होने का डर सता रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने शीघ्र क्षेत्र में गुलदार को मारने के लिए शूटर की तैनाती को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया था, जिस पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर विभागीय टीम को शूटर के साथ क्षेत्र में भेज दिया है। सिल्ला गांव के शीर्ष भाग में स्थित डडोली गांव में भी गुलदार ने एक खच्चर को मार दिया था। ग्राम प्रधान सुमान सिंह रौथाण ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढाने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग भी की। जनप्रतिनिधियों ने फिलहाल गुलदार के आतंक को देखते हुए युवाओं को देर शाम तक सड़कों में न घूमने और महिलाओं को शाम तक खेतों में न रहने की अपील की है। पठालीधार क्षेत्र से लगे पलसारी के खेतों में भी गुलदार और उसके बच्चों को देखा गया है। जिससे ग्रामीणों को डर सता रहा है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!