— चमोलीः बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को चमोली की ओर आ रही मोटरसाइकिल पुरसाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार पीपलकोटी के दीपक कुमार के सिर और पैर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि बाइक में पीछे से सवार राकेश चंद्र के कमर और सिर पर हल्की चोटें आई हैं।
दोनों को 108 वाहन सेवा के जरिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। दीपक कुंवर ने सिर में हेलमेट पहना था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

