गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने एम्स में फिर से शुरू की लंगर सेवा-

by | Apr 4, 2022 | ऋषिकेश, सामाजिक कार्य | 0 comments

 
ऋषिकेशः गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश परिसर में दो साल बाद फिर से गुरु के लंगर को शुरू कर दिया गया है। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए दैनिक लंगर सेवा फिर से शुरू कर दिया गया है। खासकर गरीब तबके से जुड़े मरीजों व उनके तीमारदारों को दैनिक भोजन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। 
सोमवार को एम्स परिसर में अरदास के बाद श्री हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से गुरु का लंगर विधिवत शुरू कर दिया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की अगुवाई में ट्रस्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व सेवादारों ने एम्स में उपचार कराने आए मरीजों, उनके तीमारदारों व अन्य लोगों को गुरु का लंगर वितरित किया। एम्स संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से एम्स हॉस्पिटल में फिर से गुरु का लंगर शुरू किए जाने से यहां उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों एवं उनके तीमारदारों को नियमितरूप से भोजन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने एम्स परिवार की ओर से मरीजों की सुविधा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में गुरु का लंगर शुरू करने पर गुरुद्वारा प्रबंधन का धन्यवाद किया। 

गुरुद्वारा के मुख्य ट्रस्टी सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि संतों व एम्स के चिकित्सकों की प्रेरणा से गुरुद्वारा ट्रस्ट ने अस्पताल में लंगर सेवा पुनः प्रारंभ की है, जिसे लगभग दो साल पहले कोविड संक्रमण को देखते हुए एम्स प्रशासन की सलाह पर स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को लंगर शुभारंभ पर यहां निर्मल आश्रम के संत राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज, एम्स के उपनिदेशक अच्युत रंजन मुखर्जी, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल, डा. अनुभा अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशसनिक अधिकारी शशिकांत, गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह, एमएम शर्मा, दीप शर्मा, जगमोहन सकलानी, जयेंद्र रमोला, विनोद शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल के साथ ही कई लोग मौजूद थे।  

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!