गोपेश्वर कॉलेज में अजय कुमार बने अंग्रेजी परिषद के अध्यक्ष– 

by | Apr 5, 2022 | चमोली, निर्वाचन, रचनात्मक | 0 comments

गोपेश्वरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के अंग्रेजी विभाग में विभागीय गतिविधियों के सफल संचालन हेतु मंगलवार को अंग्रेजी परिषद का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, नुपुर कुंवर को सचिव, सृष्टि रावत को सहसचिव, अमान नज़ार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि बीए प्रथम वर्ष हेतु प्रियंका बिष्ट, द्वितीय वर्ष हेतु सचिन बिष्ट, तृतीय वर्ष हेतु अखिलेश फरस्वाण, एमए प्रथम वर्ष हेतु कंचन एवं द्वितीय वर्ष हेतु अर्चना को सीआर चुना गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ नव प्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन भी किया गया। जिसमें मंजरी कोठियाल को मिस फ्रेशर, राजेंद्र प्रसाद को मिस्टर फ्रेशर एवं सरगम बिष्ट को मिस स्पार्क के खिताब से नवाजा गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो मनीष डंगवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ सम्पूर्ण व्यक्तिव का विकास करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जीवन में समग्रता का भाव विकसित करने की आवश्यकता है एवं छात्रों को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस अवसर पर मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, मोहित कोठियाल, सुभाष सिंह, दीपक सिंह, अर्चना, वंदना, सरिता, अल्का, सोनी, तनुजा, अंजली, गुलापशा आदि उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!